फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: आतंकियों के पंजाब कनेक्शन को उजागर करेगी पुलिस, बैंक खाते भी खंगाले जाएंगे, मोहाली में हत्या की फिराक में थे

Sun, 20 Feb 2022 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी मोहाली में प्रॉपर्टी डीलर व एजेंट का काम करने वाले युवक की हत्या की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र उर्फ सोनू जनवरी, 2012 में सोनीपत ब्रेक कांड का आरोपी रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद किए गए हथियार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस के हत्थे चढ़े खालिस्तान समर्थित आतंकियों के पंजाब कनेक्शन का पता लगाने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस चारों को आठ दिन के रिमांड पर लेने के बाद पंजाब के लिए रवाना हो गई है। आरोपी पंजाब के मोहाली में किसी प्रॉपर्टी डीलर व एजेंट का काम करने वाले युवक की हत्या की साजिश रचना कुबूल कर चुके हैं। पुलिस अब इस बारे और पंजाब से उन्हें हथियार उपलब्ध कराने वाले का पता लगाएगी। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पकड़े गए गांव जुआं से सागर उर्फ बिन्नी, जतिन, सुनील और गांव राजपुर से सुरेंद्र उर्फ सोनू को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कर दी हैं। पंजाब में अवतार सिंह की हत्या करना कुबूल कर चुके जुआं के तीनों आरोपियों से पुलिस को पता लगा था कि वह मोहाली में किसी व्यक्ति की हत्या करना चाहते हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह प्रॉपर्टी डीलर व एजेंट का काम करता है। अब उसके बारे में पता लगाया जाएगा। साथ ही उसकी हत्या कराने के लिए सागर व उसके साथियों को कॉन्ट्रेक्ट देने वाले खालिस्तानी हैंडलरों के मकसद का भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम पंजाब पुलिस व खुफिया एजेंसियों को साथ लेकर जांच को आगे बढ़ाएगी। 
विज्ञापन


तीन बैंक खातों की मिली है जानकारी
पुलिस टीम आतंकियों के बैंक खातों की जानकारी भी जुटाएगी। पुलिस को उनके तीन खातों के बारे में जानकारी मिली है। रविवार को छुट्टी होने के कारण उनके बारे में जानकारी नहीं जुटाई जा सकी। अब सोमवार को उनमें हुई ट्रांजेक्शन का पता लगाया जाएगा। अन्य खातों की जानकारी भी जुटाई जाएगी। साथ ही पता लगाया जाएगा कि उनके खातों में पैसे कैसे आते थे। 

जेल ब्रेक कांड के फरार आठ आरोपियों में एक था सुरेंद्र
गांव राजपुर का सुरेंद्र उर्फ सोनू इससे पहले भी कई मामलों में आरोपी रहा है। वह सोनीपत के चर्चित जेल ब्रेक कांड में मुख्य आरोपियों में शामिल था। वह जनवरी, 2012 में हुए जेल ब्रेक कांड में फरार हुए आठ आरोपियों में से एक था। 

पैसों का दिया गया था लालच 
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता लगा है कि सागर पहले ही खालिस्तानी संगठन से जुड़ गया था। उसके माध्यम से ही जतिन व सुनील उनसे जुड़े थे। बताया जा रहा है कि दोनों को पैसों का लालच दिया गया था। जतिन को उसका घर बनाने में सहयोग करने का लालच दिया गया था। सुनील को भी पैसों का लालच देकर फंसाया गया था। 

पुलिस आरोपियों की बैंक डिटेल खंगालेगी। उनके तीन बैंक अकाउंट का पुलिस को पता चला है। मुख्य आतंकी सागर उर्फ बिन्नी करीब नौ माह से सोशल मीडिया व एप के माध्यम से विदेश में बैठे आतंकियों के संपर्क में आया था। फिर उसने अपने साथ तीनों को जोड़ा। विदेश में बैठे आतंकी ने दिसंबर में पंजाब में व्यक्ति की हत्या करवाकर इनका ट्रायल लिया था। अब उनको मोहाली में एक और हत्या करनी थी। इससे पहले आरोपी पकड़ लिए गए। इनको पंजाब लेकर जा रहे हैं, वहां सबूत जुटाए जाएंगे। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, प्रभारी, सीआईए-1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें