फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गैंगस्टर काला जठेड़ी व लेडी डॉन की गृह प्रवेश की रस्म टली, 16 मार्च को अदालत में होगी सुनवाई

Wed, 13 Mar 2024 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अब पैरोल मिलेगी या नहीं 16 मार्च को अदालत में सुनवाई होगी। उसके बाद गृह प्रवेश हो सकता है।
विज्ञापन
गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी पत्नी लेडी डॉन अनुराधा की मांग में सिंदूर भरते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा की शादी के बाद उनके गृह प्रवेश की रस्म टल गई। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर रस्म टालने की बात कही जा रही है। अब उसे पैरोल मिलेगी या नहीं इस मामले की सुनवाई 16 मार्च को होगी। उसके बाद गृह प्रवेश हो सकता है। गृह प्रवेश की रस्म सोनीपत के जठेड़ी गांव में संदीप के घर पर होनी है।

विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका में 12 मार्च को गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी संपन्न हुई है। सोनीपत के गांव जठेड़ी में 13 मार्च को इनके विवाह के बाद गृह प्रवेश की रस्म होनी थी। काला जठेड़ी को कोर्ट ने गृह प्रवेश के लिए दो घंटे की पैरोल दी थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मंगलवार को अदालत में आवेदन दायर किया और गृह प्रवेश को यह कहते हुए स्थगित करने का अनुरोध किया कि उसके कर्मी राज्य भर में किसानों के विरोध और अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण हरियाणा की सीमाओं पर व्यस्त है। ऐसे में बताया जा रहा है कि इस मामले की सुनवाई 16 मार्च को फिर से होगी।
विज्ञापन


उसमें गृह प्रवेश को लेकर कोई आदेश आ सकता है। इधर, अनुराधा का कहना है कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी के बाद पति-पत्नी दोनों एक साथ गृह प्रवेश करते हैं मैं इसके लिए इंतजार करुंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें