फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की रिश्वत: दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर... घूस लेने पहुंचा सहयोगी हरियाणा में गिरफ्तार, 30 लाख कैश मिला

Fri, 01 Aug 2025 08:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन के सहयोगी संदीप कुमार को 30 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीबी टीम की हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन के सहयोगी संदीप कुमार को 30 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील जैन ने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार को दो केसों में राहत देने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी। 

विज्ञापन


एसीबी की टीम ने आरोपी संदीप कुमार को सोनीपत से जाहरी रोड स्थित स्कूल में 30 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। वहीं इंस्पेक्टर सुनील जैन की दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में बताई जा रही है। वहीं एसीबी की टीम मामले की गंभीरता से जांच करते हुए सुनील जैन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें