फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी से परेशान: दुकानदार ने 10 हजार के सामान के मांगे 60 हजार, फल विक्रेता ने जहर खाकर दी जान

Thu, 30 Mar 2023 11:09 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत में फल विक्रेता के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें सब्जी मंडी के दुकानदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रणबीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना की एकता कॉलोनी में फल विक्रेता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उन्होंने सब्जी मंडी के फल दुकानदार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के बेटे का आरोप है कि उनके पिता ने 10 हजार का सामान उधार लिया था, जिसकी एवज में दुकानदार 60 हजार रुपये मांग रहा था। जिससे तंग आकर पिता ने जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बरोदा फाटक के पास रेहड़ी लगाकर फल बेचता था पीड़ित रणबीर
मूलरूप से महमूदपुर फिलहाल गोहाना की एकता कॉलोनी निवासी विक्रम ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनके पिता रणबीर सिंह बरोदा रोड पर रेलवे फाटक के पास रेहड़ी लगाकर फल बेचते थे। उनके पिता नई सब्जी मंडी में दुकान नंबर 24 से फल खरीदते थे। फल खरीदने के चलते उनके पिता पर करीब 10 हजार रुपये की उधार थी। उनके पिता ने उधार के संबंध में उसे बताया था।

यह भी पढ़ें- Haryana:बड़े भाई ने जहर निगल दी जान तो छोटे ने भी लगाया फंदा, किस्त जमा नहीं कराने पर किया जा रहा था प्रताड़ित
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सब्जी मंडी गोहाना के दुकानदार से पीड़ित ने लिए थे 10 हजार रुपये के फल
विक्रम का आरोप है कि अब दुकानदार पवन उनके पिता से 10 हजार रुपये के बदले 60 हजार रुपये मांग रहा था। ज्यादा रुपये मांगे जाने के दबाव में उसके पिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पिता की जेब में सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में नई सब्जी मंडी में 24 नंबर दुकान के संचालक पवन को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने इस संबंध में पवन के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें