फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana:बड़े भाई ने जहर निगल दी जान तो छोटे ने भी लगाया फंदा, किस्त जमा नहीं कराने पर किया जा रहा था प्रताड़ित

Thu, 30 Mar 2023 10:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव चिटाना निवासी कश्मीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे उत्तम (21) ने बुधवार को जहर खा लिया था। उन्होंने बताया कि उत्तम ने आठ माह पहले एक कैंटर लोन पर खरीदा था। जिसके बाद से वह लोन की किस्त जमा नहीं करा सके थे।
विज्ञापन
उत्तम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव चिटाना के युवक ने लोन पर लिए कैंटर की किस्त जमा नहीं कराने पर बैंक की तरफ से प्रताड़ित किए जाने के चलते जहर खाकर जान दी थी। जिसका पता लगने पर उनके छोटे भाई को मामले का पता लगा तो उन्होंने भी फंदा लगा लिया था। ग्रामीणों ने उसे फंदे पर लटका देखाकर नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया थ। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर बेटे को कॉल कर प्रताड़ित करने वालों पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


किस्त के लिए कई बार आ चुकी थी कॉल
गांव चिटाना निवासी कश्मीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे उत्तम (21) ने बुधवार को जहर खा लिया था। उन्होंने बताया कि उत्तम ने आठ माह पहले एक कैंटर लोन पर खरीदा था। जिसके बाद से वह लोन की किस्त जमा नहीं करा सके थे। जिसके चलते टाटा कंपनी की तरफ से लोन की किस्त जमा करने के लिए उनके बेटे उत्तम के पास कई बार कॉल आ चुकी थी। बुधवार को उनके बेटे के पास कॉल आई थी। बैंक के कर्मी उनके घर पर आकर भी किस्त जमा कराने को लेकर कहकर जा चुके थे।

यह भी पढ़ें- अजब-गजब मामला: अधूरा काम का मांगा पूरा भुगतान, सोसायटी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली
उनके बेटे को किस्त जमा कराने के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे तंग आकर उनके बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जब उनके छोटे बेटे तरुण (14) को भाई की मौत का पता लगा तो उसने भी घर में फंदा लगा लिया था। उसे फंदे पर लटका देख परिजनों व ग्रामीणों ने उसे उतारकर प्राथमिक उपचार दिया था और नागरिक अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया था।

बेटे को कॉल कर किया जा रहा था प्रताड़ित
जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। जिस पर परिजन व ग्रामीण तरुण को लेकर बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे थे। जहां बेटे को उपचार दिया जा रहा है। नौवीं कक्षा के छात्र तरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में कश्मीर के बयान पर उनके बेटे को कॉल कर प्रताड़ित करने वाले बैंक कर्मियों पर मुकदमा दर्ज लिया है। उनके मोबाइल नंबर के आधार पर उनका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
गांव चिटाना में एक युवक के जहर खाकर जान देने के मामले में परिजनों ने लोन की किस्त जमा नहीं कराने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों के बयान पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज किया है। शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ---इंस्पेक्टर राजपाल, थाना प्रभारी, गोहाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें