फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को सिक्योरिटी गार्ड लगवाने के नाम पर ढाई लाख ठगे

Thu, 07 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड लगवाने के नाम पर जवाहरा गांव के युवक से ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर गांव के ही युवक राजू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी फूलकुंवार ने बताया कि कृष्ण निवासी जवाहरा ने पुलिस को शिकायत दी है कि गांव के युवक राजू का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि राजू ने कहा कि उसकी बड़े-बड़े नेताओं व अधिकारियों से जान पहचान है और वह उसके बड़े लड़के को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी लगवा देगा। इसके लिए उसे ढाई लाख रुपये देने होंगेे।

कृष्ण का कहना है कि वह आरोपी की बातों में आ गया और राजू को पैसे दे दिए। दो-तीन महीने बाद भी उसके बेटे की नौकरी नहीं लगी तो उसने राजू से पैसे वापस मांगे। आरोपी जल्द पैसे देने की बात कहकर टालता रहा। अब न तो पैसे दे रहा है और पूछने पर धमकी देता है कि उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवा देगा। पुलिस ने कृष्ण के बयान पर राजू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें