फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: फर्जी कागजात पर बैंक से 31.90 लाख लोन लेकर खरीदीं चार कार, किस्त नहीं चुकाई तो हुआ खुलासा

Wed, 22 Feb 2023 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

चार युवकों ने आधार कार्ड व अन्य फर्जी कागजात जमा कर कार ली थी। किस्त नहीं चुकाने पर बैंक अधिकारियों को लगा पता। दो कार जब्त कर ली है। इंडसइंड बैंक से रोहतक व नरेला के युवकों ने लोन लिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में चार युवकों ने सेक्टर-15 स्थित इंडसइंड बैंक की मुख्य शाखा में फर्जी कागजात देकर कारों पर 31.90 लाख रुपये लोन ले लिया। जब युवकों ने एक भी किस्त जमा नहीं की तो बैंक अधिकारियों ने कागजों की जांच की तो वे सभी फर्जी मिले। बैंक प्रबंधक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। साथ ही आरोपियों से दो कार बरामद कर ली है। सेक्टर-27 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर-15 स्थित इंडसइंड बैंक के सहायक प्रबंधक आशीष नैन ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि रोहतक के गांव अटेल निवासी सोनू, नया बांस निवासी किरण व निंदाना निवासी सूर्य नेहरा और दिल्ली के नरेला निवासी राकेश ने अक्तूबर 2022 में बैंक में कागजत देकर चार कारों पर 31.90 लाख रुपये का लोन लिया था।

बैंक ने लोन की राशि डीलर को जारी कर दी। इसके बाद चारों युवकों ने कार खरीद ली। लोन लेने के बाद चारों युवकों ने किसी भी कार की एक भी किस्त जमा नहीं की। इसके बाद चारों युवकों की तरफ से दी गई केवाईसी और अन्य दस्तावेज की जांच की गई तो फर्जी निकले।
विज्ञापन


जांच में आधार कार्ड, पैन कार्ड, आई कार्ड, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट व दूसरे कागजात फर्जी मिले। जांच के बाद बैंक ने सोनू से चार में से दो वैगन-आर कार को बरामद कर लिया। सोनू ने बैंक को शपथ पत्र दिया कि उसने चारों कारों को को दूसरे व्यक्ति से खरीदा था। सहायक बैंक प्रबंधक की शिकायत पर सेक्टर 27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें