फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में मुसीबत बना कुट्टू का आटा: व्रत के दौरान पत्नी व बेटी संग खाए पकवान, पिता की मौत

Sat, 25 Mar 2023 01:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव अहमदपुर निवासी विशाल ने बताया कि उनके पिता राजेश, मां आशा व बहन संजना ने नवरात्र का व्रत रखा है। रात को तीनों ने कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे। जिसके बाद शनिवार तडक़े करीब चार बजे उनके पिता व बहन की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव अहमदपुर में रात को कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने के बाद तड़के पिता-पुत्री की तबीयत बिगड़ गई। बेटी को दवा देने के बाद आराम हो गया, लेकिन पिता की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो निजी अस्पताल में लाया गया। जहां हालात बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से नागरिक अस्पताल में भेजा तो मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन


अस्पताल में पिता की हो गई मौत
गांव अहमदपुर निवासी विशाल ने बताया कि उनके पिता राजेश, मां आशा व बहन संजना ने नवरात्र का व्रत रखा है। रात को तीनों ने कुट्टू के आटे से बने पकवान खाए थे। जिसके बाद शनिवार तडक़े करीब चार बजे उनके पिता व बहन की हालत बिगड़ गई। उनके पिता व बहन के हाथ पैर कापने लगे। साथ ही पेट में दर्द होने लगा। जिस पर उन्हें दवा दी गई तो बहन की हालत में सुधार हो गया।

उनके पिता की हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें सोनीपत के निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां से उनके पिता को नागरिक अस्पताल में भेज दिया। नागरिक अस्पताल में पिता को मृत घोषित कर दिया। विशाल का कहना है कि उनके पिता की मौत कुट्टू के आटा से बने पकवान खाने से हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी मामले में जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन


चार दिन से सोनीपत में कुट्टू आटे के पकवान से बिगड़ रही लोगों की तबीयत
सोनीपत में कुट्टू के आटे के बने पकवान खाने से चार दिन से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। 22 मार्च को एक परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी थी। 23 मार्च सुबह तक करीब 300 लोग अस्पताल में पहुंचे थे। 24 मार्च को भी आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब ग्रामीण की मौत की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें