फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: फर्जी अंगूठा लगाकर बुजुर्ग के साथ 1.25 लाख रुपये की ठगी, बेटे और पिता का है संयुक्त खाता

Thu, 10 Aug 2023 11:06 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव जौली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव लाठ के स्टेट बैंक में उनका और उनके पिता सज्जन सिंह का संयुक्त खाता है। उनके खाते से 15 मई से 9 अगस्त तक 1 लाख 24 हजार 999 रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि उन्होंने बैंक से पैसे नहीं निकाले हैं। उन्हें बैंक में जाने पर धोखाधड़ी का पता चला है।
विज्ञापन
सदर थाना गोहाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गांव जौली निवासी ग्रामीण के खाते से फर्जी अंगूठा लगाकर सवा लाख रुपये निकाल लिए गए। बुजुर्ग का उनके बेटे के साथ लाठ गांव स्थित स्टेट बैंक में संयुक्त खाता है। पीडि़त के बेटे ने ठगी की शिकायत गोहाना के सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव लाठ के स्टेट बैंक के खाते से निकाली गई है राशि
गांव जौली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव लाठ के स्टेट बैंक में उनका और उनके पिता सज्जन सिंह का संयुक्त खाता है। उनके खाते से 15 मई से 9 अगस्त तक 1 लाख 24 हजार 999 रुपये निकाल लिए गए हैं। जबकि उन्होंने बैंक से पैसे नहीं निकाले हैं। उन्हें बैंक में जाने पर धोखाधड़ी का पता चला है। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस को शिकायत दी है। पीडि़त ने बताया कि जब उन्होंने बैंक में जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला है कि राशि अंगूठा लगाकर निकाली गई है। जबकि उन्होंने व उनके पिता ने कहीं भी अंगूठा लगाकर पैसे नहीं निकाले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

13 बार में निकाली गई राशि
पीडि़त का आरोप है कि उनके खाते से 13 बार में नकदी निकाली गई है। जब उन्होंने खाते को बंद कराया तो उस समय 13 हजार रुपये बाकी थी। अगर वह खाते को बंद नहीं कराते तो 13 हजार रुपये भी साइबर ठग निकाल लिए जाते।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
कुलदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बैंक में जाकर सबूत जुटाए जाएंगे। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, सदर थाना प्रभारी, गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें