फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दंपति की पिटाई

Tue, 05 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माच्छरी में भूमि विवाद को लेकर एक दंपति की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दंपति पर रॉड और डंडों से हमला किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सरोज निवासी माच्छरी ने पुलिस को शिकायत दी है कि शनिवार को उनके गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जे का प्रयास किया, जिसका उसने और उसके पति ने विरोध किया। बाद में आरोपियों ने रॉड व डंडे से उन पर हमला कर दिया। इससे  उसके सिर में गहरी चोटें आईं और पति घायल हो गया।

परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के ही मंजीत, अजय, विजय, शमशेर, मेहर सिंह, महासिंह, बलबीर, जोगेंद्र व नरेंद्र के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें