फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: टाटा कंपनी के नाम से बेच रहा था नकली नमक, CM Flying ने पकड़े 1500 पैकेट

Fri, 14 Oct 2022 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि शहर में ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग में सस्ते उत्पाद भरकर बेचे जा रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों की नकली पैकिंग से ग्राहकों को असली-नकली का आसानी से पता नहीं लगता है।
विज्ञापन
सोनीपत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में सेक्टर-7 मोड़ के पास से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने टाटा नमक और हार्पिक की नकली पैकिंग में सामान बेचने का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि हरियाणा के साथ ही अन्य राज्यों में भी नकली पैकिंग वाले सामान की बिक्री की जाती थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने सेक्टर-27 थाना में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि शहर में ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग में सस्ते उत्पाद भरकर बेचे जा रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों की नकली पैकिंग से ग्राहकों को असली-नकली का आसानी से पता नहीं लगता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टाटा नमक और हार्पिक क्लीनर की नकली पैकिंग में उत्पाद भरकर सप्लाई किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को यह सूचना मुंबई की इन्वेस्टिगेशन एंड डिटेक्टिव सर्विस के अधिकारी पवन कुमार ने दी थी। 

जांच में सामने आया कि जीवन नगर का रहने वाला शिव बब्बर यह फर्जी ब्रांड तैयार करके बिक्री कर रहा है। इस पर पवन कुमार के साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की फरीदाबाद टीम के एसआई सुनील कुमार और हेड कांस्टेबल राजेश को इस अभियान पर लगाया गया। टीम ने गुरुवार रात करीब 11 बजे घेराबंदी कर शिव बब्बर को सेक्टर-7 मोड़ पर बुलाया। वह कार लेकर आया और कार को वहीं खड़ा कर शिकायतकर्ता की बोलेरो लेकर चला गया। वह बोलेरो में नकली पैकिंग में नमक लेकर आया तो पकड़ा गया। उस गाड़ी से 30 बैग में 1500 पैकेट नमक मिला। आरोपी शिव बब्बर ने पुलिस को बताया कि वह हार्पिक की नकली पैकिंग में केमिकल भरकर भी बेचता है। इस तरह नकली पैकिंग में सस्ता सामान बेचने से उसको अच्छा मुनाफा होता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें