फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: चीनी मिल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहा केन क्लर्क बर्खास्त, वेतन व भत्तों की होगी रिकवरी

Sat, 26 Mar 2022 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मिल प्रशासन ने एसपी कार्यालय में शिकायत भेज दी है। कर्मचारी गोहाना चीनी मिल से तबादला होकर वर्ष 2016 में सोनीपत चीनी मिल में पहुंचा था। वर्ष 2002-03 में नौकरी पाने का आरोप है।
विज्ञापन
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में चीनी मिल प्रशासन ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले केन क्लर्क (गन्ना लिपिक) को बर्खास्त कर दिया है। केन क्लर्क वर्ष 2016 में गोहाना चीनी मिल से तबादला होकर सोनीपत चीनी मिल में आया था। मिल प्रशासन ने उसका अन्य विभाग में स्थानांतरण कर दिया था। बताया जा रहा है कि कर्मी सुनील ने वहां पदभार नहीं संभाला, जिसके बाद मिल प्रशासन ने कर्मी के बारे में पड़ताल की। जांच प्रक्रिया के बाद ही फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसके बाद उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन


चीनी मिल प्रशासन के अनुसार, सुनील ने वर्ष 2002-03 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में फर्जी अनुभव पत्र के आधार पर चीनी मिल में नौकरी प्राप्त की थी। आरोपी कर्मी ने जिस वर्ष का अनुभव प्रमाणपत्र नौकरी प्राप्त करने के लिए जमा करवाया था, उस समय अनुसार उसकी उम्र महज 14 साल 10 महीने थी।

मिल प्रशासन ने बताया कि अनुभव प्रमाणपत्र को संबंधित चीनी मिल में भेजकर सत्यता का पता लगाया, जहां से पता चला कि यह फर्जी है। नियमानुसार 18 वर्ष से कम आयु में चीनी मिलों में नौकरी पर रखने की मंजूरी नहीं मिल सकती। इसके बाद केन क्लर्क को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। साथ ही इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी भेजी गई है। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपी ने भर्ती के दौरान दो अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग अनुभव प्रमाणपत्र जमा करवाए थे। मिल प्रशासन ने कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। मिल प्रशासन के अनुसार, आरोपी कर्मी से वर्ष 2016 के बाद से अब तक के करीब 22 लाख रुपये वेतन और भत्तों की वसूली की जाएगी। साथ ही गोहाना चीनी मिल को भी इसके लिए लिखा जाएगा। 
 

चीनी मिल में केन क्लर्क के पद पर कार्यरत कर्मचारी के दस्तावेजों की जांच करवाई गई थी, जिसमें खुलासा हुआ है कि उसने फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त की थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी केन क्लर्क को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी दी गई है। आरोपी कर्मचारी से वर्ष 2016 के बाद से अब तक के वेतन-भत्तों की रिकवरी की जाएगी। इससे पहले के वेतन व भत्तों की रिकवरी के लिए गोहाना चीनी मिल को लिखा जाएगा। - जितेंद्र जोशी, प्रबंध निदेशक, चीनी मिल, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें