फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटक्वाइन ट्रांसफर मामला: एएसपी की टीम पता करेगी किसके खाते में डाले गए 30 बिटक्वाइन

Tue, 01 Feb 2022 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

उद्घोषित आरोपी के मोबाइल की जांच के आधार पर पड़ताल की जाएगी। सोनीपत पुलिस की एक टीम उद्घोषित आरोपी से मिलने सिरसा जेल जाएगी। आरोपी की पत्नी से संपर्क कर भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
बिटकॉइन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के शातिर आरोपी के नौ करोड़ रुपये मूल्य के बिटक्वाइन अपने परिचित के खाते में ट्रांसफर करने वाले पुलिसकर्मियों की जांच तेज कर दी गई है। सोनीपत में पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वह वह आरोपी को जयपुर से अगवा करके लाए थे। बिटक्वाइन को अपने खाते में ट्रांसफर करने के बाद उसे सिरसा पुलिस को सौंप दिया था। अब सोनीपत पुलिस ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ ही अन्य की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र की ओबीसी कॉलोनी के रहने वाले शातिर शशिकांत ने आरोप लगाया था कि उसे सोनीपत पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों ने जयपुर से अगवा किया था। सोनीपत पुलिस के एएसआई शिवकुमार और उसके साथी पुलिसकर्मी मोनू उर्फ पवन हवलदार की पहचान कर ली गई है। उन दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनके साथ गए तीन अन्य की पहचान नहीं हो पाई है। उसके लिए अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं।

एएसपी उपासना के नेतृत्व में टीम विभागीय जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम जयपुर जाएगी। वहां से शशिकांत को अगवा करने के समय की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य पुलिसकर्मियों की पहचान का प्रयास किया जाएगा। पुलिस पता लगा रही है कि बिटक्वाइन को किसके खाते में ट्रांसफर किया गया है। इसके लिए पुलिस शिवकांत के मोबाइल की जांच रिपोर्ट प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। वहीं सिरसा जेल में जाकर पीड़ित शशिकांत से भी मुलाकात का प्रयास किया जाएगा। पुलिस की टीम उसकी पत्नी से भी बातचीत करेगी। 

मामले में दो पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए थे, उनको सस्पेंड कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच टीम मामले की गहराई तक जाएगी और प्रत्येक दोषी को सामने लाया जाएगा। - राहुल शर्मा, एसएसपी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें