फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर लगा दाग: सोनीपत में घूसखोर ASI गिरफ्तार, मांगी थी दो लाख की रिश्वत, 80 हजार लेते पकड़ा

Tue, 11 Mar 2025 09:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत साइबर थाना में तैनात एएसआई ने विभाग को दागदार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एएसआई को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
80 हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई पकड़ा। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कैथल की टीम ने साइबर थाना सोनीपत के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) को 80 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि साइबर थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में जांच के दौरान कैथल के युवक को नाम आने की बात कहकर उसे मुकदमे से बाहर निकालने की एवज में दो लाख रुपये मांगे थे। बाद में 80 हजार में सौदा किया था। एएसआई ने युवक को सोनीपत बुलाया था। यहां एसीबी टीम ने ट्रैप लगाकर रिश्वत की रकम लेते एएसआई को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


एसीबी, कैथल के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि कैथल निवासी अमन सिंह ने मंगलवार सुबह एसीबी के टोल फ्री नंबर पर कॉल की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि सोनीपत साइबर थाना के एएसआई संजय सिंह ने उससे 80 हजार रुपये की मांग की है। एएसआई संजय सिंह ने कहा कि सोनीपत थाना में दर्ज पांच नंबर मुकदमे की जांच में अमन सिंह का नाम जुड़ गया है। उसने मुकदमे से नाम निकालने की एवज में दो लाख रुपये की मांग की थी। जिसमें उन्होंने 80 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया। जिस पर एसपी एसीबी अंबाला ने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। घूसखोर एएसआई को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। टीम ने अमन सिंह को 80 हजार रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अमन सिंह रुपये देने के लिए सेक्टर-23 स्थित थाना के पास आया और संजय सिंह को रुपये थमा दिए। पहले से ही जाल बिछाकर बैठी एसीबी की टीम ने एएसआई को रिश्वत की राशि सहित रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोनीपत विजिलेंस में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें