फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP से हरियाणा आया बदमाश: एक रात में 2 लूट, पहले टैक्सी लूटी व फिर शराब ठेका, सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में घायल

Wed, 30 Apr 2025 04:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

उत्तर प्रदेश से हरियाणा आकर एक रात में लूट की दो वारदातों को अंजाम देने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ है। सोनीपत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन
घायल आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के लाजपत नगर निवासी अमित है। आरोपी ने 23 अप्रैल की रात को लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तार पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हुई है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी अमित घायल हुआ है। उसके पैर पर गोली लगी है। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल की रात को आरोपी ने एक साथ लूट की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। एनएच-44 पर नांगल खुर्द के पास से बदमाश अमित ने पहले टैक्सी चालक से उसकी टैक्सी लूटी थी। फिर उसी लूटी हुई टैक्सी में सवार होकर एनएच-334बी पर राठधना स्थित शराब ठेके पहुंचा था। वहां इसने 
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके पर 1.25 लाख व मोबाइल फोन लूटा और फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें