फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में नूंह नप के उपचेयरमैन की मौत

Sun, 04 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर राई पुलिस थाने के नजदीक ट्रॉले ने कार को रौंद दिया। दुर्घटना में कार में सवार नूंह नगर पालिका के वाइस चेयरमैनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि गाड़ी में सवार दो पार्षद और नगर पालिका एमई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि घायलों का इलाज शहर के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नूंह नगर पालिका के उपचेयरमैन बाबूराम (60) पुत्र चेतराम निवासी नूंह, जिला मेवात, वार्ड नंबर 4 के पार्षद संजय मनोचा, वार्ड नंबर 8 के पार्षद केसरीनंद और एमई महेंद्र सिंह चारों शुक्रवार को चंडीगढ़ में डायरेक्टर की मीटिंग में गए हुए थे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से वापस नूंह लौटते समय शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे राई थाने के नजदीक अचानक सामने से आए ट्रॉला ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी को एमई महेन्द्र सिंह चला रहा था।

दुर्घटना में नगरपालिका के उपचेयरमैन बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार संजय मनोचा, केसरीनंद और महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राई थाना पुलिस ने शव व घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संजय मनोचा, केसरीनंद और महेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।

तीनों घायलों का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

डायरेक्टर की मीटिंग में गए थे
शुक्रवार को नगरपालिका के डायरेक्टर ने सभी पार्षदों को बैठक के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। चंडीगढ़ से बैठक समाप्त कर वापस अपने घर नूंह जा रहे थे। उन्हें क्या पता था कि चंडीगढ़ के लिए उनका ये आखिरी सफर है।
विज्ञापन


मृतक बाबूराम कांग्रेस पार्टी से संबंध रखते थे और उनकी कांग्रेस पार्टी में एक अच्छी पैठ थी। वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वे हर व्यक्ति के सुखदुख में शामिल होते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें