फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक को उठाते समय टूटा क्रेन का हुक, तीन मजदूर बाल-बाल बचे

Sat, 19 Sep 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा मानकों को नजर अंदाज करते हुए जटवाड़ा फाटक संख्या 28 पर आरयूबी के लॉचिंग के लिए तैयारी की जा रही है। रविवार को प्रात: 11.10 बजे शाम 4.40 बजे तक लांचिंग का काम होना है। जिसके लिए शनिवार को ब्लॉक रखने की तैयारी की जा रही थी। अप्रिय घटना होने से उस समय बच गई जब क्रेन से ब्लॉक उठाते वक्त उसका हुक टूट गया। अगर मजदूरों ने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


दरअसल, जटवाड़ा फाटक नंबर-28 पर शनिवार को ब्लॉक रखने का काम चल रहा था। इस दौरान क्रेन ब्लॉक उठाकर दूसरी जगह रख रही थी। तीन मजदूर भी ब्लॉक के ऊपर बैठकर क्रेन संचालक को निर्देश दे रहे थे। तभी अचानक से ब्लॉक का हुक टूट गया। इससे संतुलन बिगड़ा। मजदूरों ने सूझबूझ दिखाई और तीनों ब्लॉक से लिपट गए और नीचे गिरने से बच गए। इस दौरान दूसरा ब्लॉक नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि मजदूर नीचे नहीं गिरे। वहीं दूसरी तरफ रेलवे अधिकारी ऐसी किसी भी घटना होने से इनकार कर रहे हैं।

कर्मचारियों ने रेलवे अधिकारियों पर लगाए आरोप
फाटक संख्या 28 पर काम कर रहे मजदूरों ने रेल अधिकारियों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि वे खुलकर सामने आने से कतरा रहे हैं। रेलवे अधिकारी निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों से जानकारी लेने की बात कह रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि काम पूरी तरह सुरक्षा के हिसाब हो रहा है। रेलवे की ओर से सुरक्षा मानक सही है। जल्द ही स्थिति संभाल ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें