फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: घर पर समय नहीं दे रहा था पति, पत्नी ने पीछा किया ताे पता चला- कर रखी है दूसरी शादी

Wed, 05 Jan 2022 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पत्नी का आरोप है कि दूसरी शादी कर अलग मकान में रखता दूसरी पत्नी को रखता। घर पर समय नहीं देने पर उसने इसका पता लगाया। महिला ने मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि पकड़े जाने पर उसका पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में मुरथल थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति ने दो शादियां कर लीं और अपनी पत्नी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। वह एक पत्नी को मुरथल थाना क्षेत्र स्थित फ्लैट व एक को सोनीपत स्थित फ्लैट में रखे हुआ था। दोनों पत्नियों के बच्चे हैं। शक होने पर पहली पत्नी ने उसको पकड़ लिया तो अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मुरथल स्थित बिल्डर कंपनी के फ्लैट में रहने वाली महिला ने एसपी को शिकायत दी कि उसकी शादी 2004 में रविंद्र के साथ हुई थी। उनकी आठ साल की एक बच्ची है। पति-पत्नी के संबंध सामान्य थे, लेकिन कुछ समय से उसके पति ने घर पर समय देना कम कर दिया था। वह जरूरी काम के बहाने रात को घर से चला जाता था।

शक होने पर उसने उसका पीछा किया तो उसको पता चला कि सोनीपत के एक सेक्टर में उसके पति का दूसरा परिवार भी है। वह एक महिला के साथ रह रहा है। उसके दो बच्चे हैं। शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ रही बच्ची के पिता का नाम भी रविंद्र ही लिखा है।
विज्ञापन


उसने इसकी शिकायत पति रविंद्र से की तो पहले उसने मना कर दिया, लेकिन सुबूत देने पर वह उन्हें मारने की धमक देने लगा। महिला का आरोप है कि वह उसे व उसकी बेटी को मार सकता है। एसपी के आदेश पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें