फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे 12वीं के छात्र को क्रेन ने कुचला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र के पैर पर चढ़ी क्रेन, गंभीर
विज्ञापन

खरखौदा। गांव झरोठ ड्रेन के पास परीक्षा देकर भाई के साथ बाइक पर लौट रहे 12वीं कक्षा के छात्र के पैर पर क्रेन चढ़ गई, हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बरोणा निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि वह प्रताप स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। वह शनिवार को सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ स्थित सेंटर में परीक्षा देने गया था। शाम को परीक्षा देने के बाद वह अपने चचेरे भाई सचिन के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जब वह झरोठ के पास ड्रेन पर पहुंचे तो इसी दौरान एक दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को लेकर जा रही क्रेन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिर गए। क्रेन का पहिया रोहित के पैर के ऊपर से गुजर गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। सचिन ने राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई, रोहतक पहुंचे उसके परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रोहित के बयान पर क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें