फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से आया छात्र, एक्सटेंशन लेक्चरर को दो छाती में, एक हाथ और एक पीठ में मारी गोली, बोला-आज तो पूरा काम बांध दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। कालेज में एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश मलिक की हत्या करने वाले छात्र जगमाल उर्फ जगमेल में किसी तरह का खौफ नहीं था। वह कॉलेज में प्रशासनिक भवन के सामने बाइक खड़ी करके उतरा। उसे पता था कि राजेश इस समय स्टेनो कक्ष गए हैं। छात्र ने कक्ष में जाकर उसकी बेटी के सामने ही उसे गोली मार दी। राजेश को दो गोली छाती में मारी और एक गोली हाथ में। गोली लगते ही राजेश नीचे गिर गए। इसके बावजूद छात्र वहीं खड़ा रहा और राजेश के नीचे गिरते ही उसकी पीठ में एक गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्टाफ और कर्मी दौड़े तो देखा राजेश जमीन पर गिरे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आरोपी छात्र यह कहकर बेखौफ वहां से चला गया कि आज तो इसका पूरा काम बांध दिया।
विज्ञापन

कॉलेज में घटना के चश्मदीद कई कर्मी है, लेकिन कोई भी सामने आकर नहीं बोल रहा है। कॉलेज स्टाफ के एक कर्मी ने वहां हुई पूरी घटना के बारे में बताया कि किस तरह जगमाल ने एक्सटेंशन लेक्चरर राजेश की हत्या लगभग 9.15 बजे पहुंचकर पांच मिनट के अंदर कर दी और वहां से चला गया। स्टाफ और कर्मियों के सामने ही हत्या करके आरोपी छात्र वहां से चला गया, लेकिन किसी ने उसको पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। बल्कि वहां मौजूद स्टाफ ने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए यह कह दिया कि वह पढ़ाने के लिए पहली मंजिल पर क्लास में चले गए थे। वहीं किसी कर्मी ने उस समय शौचालय में होने की बात कह दी तो किसी ने अपने कक्ष में नहीं होने की बात पुलिस से कही। वहीं इस घटना से स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और उसी समय स्कूल की छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें