दसवीं कक्षा में फेल होने से परेशान छात्रा ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। गांव नांगल कलां में छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा दसवीं कक्षा में फेल होने के बाद से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव नांगल कलां निवासी कीर्ति (16) ने जहर खा लिया। उसे परिजनों ने उपचार दिलवाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दसवीं कक्षा की परीक्षा में फेल हो गई थी। जिसके बाद से वह लगातार मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी परेशानी में उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
---
किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। उसके परिजनों ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में फेल होने के बाद से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
- बीर सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।