फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेडख़ानी, विरोध करने पर मामा से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मामा से मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में छात्रा से छेड़खानी और उसके मामा से मारपीट करने का मामला सामने आया है। लड़की के मामा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों का काबू कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आशीष व गोलू जीवन नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी 15 वर्षीय भांजी के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसकी भांजी को देखकर पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। वह निजी अस्पताल में भर्ती बताया गया है। उसके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

---
छात्रा के मामा ने तीन पर छेड़छाड़ व उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। दो आरोपी काबू कर लिए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- रमेश कुमार, प्रभारी सिविल लाइन थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें