फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर हमला कर 6200 रुपये लूटे, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता पर हमला कर 6200 रुपये लूटे, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। भाजपा नेता और बरोदा हलका निगरानी कमेटी के अध्यक्ष हुकम सिंह लठवाल पर मुंडलाना के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनसे रुपये भी लूट लिए। उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मुंडलाना के भाजपा नेता हुकम सिंह लठवाल के बेटे अनुज ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने पिता के साथ मुंडलाना में अपने ढाबे पर सो रहे थे। वहां मंगलवार की रात करीब ढाई बजे गांव के प्रवीन उर्फ फोर्ड, कुलदीप उर्फ भोला, अनुज, नीका और अन्य पहुंचे। आरोप लगाया कि उन्होंने उसके पिता पर लाठी से हमला बोल दिया। उनकी आवाज सुनकर गांव के लोग ढाबे पर आ गए। शिकायत में अनुज ने बताया कि गांव के कर्मबीर और अन्य कई लोगों के साथ ही डीएचओ के खिलाफ पॉली हाउस बनाकर गबन करने की सीएम विंडो पर शिकायत की गई है। इसकी जांच चंडीगढ़ से आई टीम और उसके पिता को करनी थी। इसलिए ही उसके पिता पर हमला किया गया है। आरोप है कि हमलावर उनके गल्ले से 6200 रुपये भी निकाल ले गए। पुलिस ने शिकायत पर कर्मबीर, प्रवीण उर्फ फोरड, कुलदीप उर्फ भोला, अनुज, निक्का निवासी मुंडलाना और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें