फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत सदर विधायक रोहिता रेवड़ी के परिवार की कार रोक कर गाली गलौज करने के मामले में आरोपी मतलूब के खिलाफ शामली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से विवेचना करने में लगी हुई है।
हरियाणा के पानीपत सदर से भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी अपने पति सुरेंद्र रेवड़ी, बेटे तथा गनर के साथ सोमवार रात मुजफ्फरनगर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। शामली में शिवचौक के पास कार सवार लोगों ने उनकी कार रोक कर गालीगलौज कर दी थी। यहां से मुजफ्फरनगर पहुंचने पर विधायक रोहिता रेवडी ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी थी। वहीं, बुधवार को विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी की तरफ से शामली कोतवाली में तहरीर दी गई। उसमें आरोप लगाया कि पानीपत निवासी मतलूब तथा उसके साथियों ने उनकी कार रोकी, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी तथा कार से खींचकर बाहर निकालने की कोशिश की। शामली कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि सुरेंद्र रेवड़ी की तहरीर पर मतलूब तथा उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतलूब ने विधायक के पति पर ही लगाए थे आरोप
शामली। इस मामले में आरोपी बनाए गए पानीपत निवासी मतलूब ने मंगलवार को शामली में प्रेसवार्ता करके विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी पर गंभीर आरोप लगाए थे। कार रोक कर अभद्रता करने का आरोप को उन्होंने झूठा बताया था और पूर्व में पानीपत में रंजिशन रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें