शादी में गया परिवार, चोरों ने घर का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-23 में घर के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार शादी समारोह में गया था। शादी समारोह से लौटने के बाद चोरी का पता लगा। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-23 निवासी रमेशचंद्र ने पुलिस को बताया कि 12 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के केशोपुरा में अपने रिश्तेदार के घर शादी में गया था। शादी समारोह में रुकने के तीन दिन बाद वह घर लौटे तो अंदर के ताले टूटे मिले। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पाया कि सामान बिखरा हुआ था। सामान की जांच करने पर पता लगा कि चोर घर से चांदी के सिक्के, दो चांदी के सैट, कान की बाली, माथा पट्टी, चांदी की पाजेब, बालियां, लॉकेट, बच्चों के आभूषण जिसमें चूड़ियां, चांद-सूरज, लॉकेट, घुंघरू, माता वैष्णो देवी के चांदी के सिक्के, पीतल का सजावटी फूलदान, कपड़े, स्लेटी बैग चोरी कर ले गए। उसने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में उसने मामले की जानकारी सेक्टर-23 चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी रवींद्र ने बताया कि सूचना के बाद जांच की गई। चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।