फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी जिंदा रहना चाहता है तो खरखौदा छोड़ दे, इसे धमकी नहीं नसीहत समझना

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी जिंदा रहना चाहता है तो खरखौदा छोड़ दे, इसे धमकी नहीं नसीहत समझना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/सोनीपत। सोनीपत में बदमाश बेखौफ हो चुके हैं। बदमाशों में पुलिस और कानून का डर खत्म हो गया है। बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वह रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों को धमकाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। बाइक सवार बदमाश ने खरखौदा के वार्ड-7 स्थित प्रताप कॉलोनी निवासी पूर्व डीएसपी अनूप सिंह दहिया के घर पर छह फायर कर दिए। इतना ही नहीं बदमाश धमकी भरी चिट्ठी फेंककर चेतावनी भी दी है। जिसमें कहा है कि डीएसपी जिंदा रहना चाहता है तो खरखौदा छोड़ दे। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से गांव रोहणा फिलहाल खरखौदा के वार्ड-7 निवासी पूर्व डीएसपी अनूप सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब सवा चार बजे उन्हें गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि घर की लॉबी में लगी उसकी एक फोटो पर गोली लगी हुई है। बाहर जाकर देखा तो गेट पर गोलियों के खोल पड़े थे वहीं आंगन में कई पर्चियां बिखरी हुई थी। जिसमें उसे खरखौदा छोड़कर चले जाने की धमकी दी गई है। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि पूर्व डीएसपी के घर पर सुबह गोलियां चलाई गई हैं। जिसमें उनके गेट पर दो गोलियां लगी होने के निशान हैं। वहीं एक गोली दरवाजे के ऊपर लगे शीशे में लगी है। एक गोली अनूप सिंह के फोटो के ऊपरी हिस्सेे पर लगी हुई है। पुलिस ने पूर्व डीएसपी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में दिख रहा बाइक सवार हमलावर
पूर्व डीएसपी के घर पर गोलियां चलाकर धमकी भरी चिट्ठी फेंकने वाला युवक घर के सामने स्थित निजी स्कूल के सीसीटीवी में कैद हो गया है। सुबह चार बजकर 18 मिनट पर वह हेलमेट पहनकर बाइक पर आता हुआ दिखाई देता है, जिसके बाद वह गेट व दीवार के बीच बनी दरार से धमकी भरी पर्चियां घर के अंदर फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। हेलमेट के चलते युवक का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।
हमलावर फेंककर गया है 10 पर्चियां
पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी के अनूप सिंह दहिया के घर के अंदर धमकी भरी 10 पर्चियां मिली है। जिसमें ज्यादातर में लिखा है कि डीएसपी खरखौदा छोड़ दे। पर्चियों में लिखा है कि खरखौदा छोड़ दे डीएसपी वरना तू खुद समझदार है। ज्यादा उछल मत चुपचाप रह वरना जिंदगी से हाथ धो देगा। जिंदा रहता चाहता है तो खरखौदा छोड़ दे, इसे धमकी नहीं नसीयत समझना। खरखौदा छोड़ दे इसी में तेरी भलाई है। खरखौदा छोड़ दे वरना बेमौत मारा जाएगा, अब भी टाइम है समझ जा। पुलिस गिरी मत दिखाना, प्यार से निकल जा, आगे तेरी मर्जी, कौन सी भाषा समझता है वहीं समझा दूंगा। ओके ओके। खरखौदा छोड़ दे वरना मिटा दूंगा।
विधायक भी पहुंचे डीएसपी के घर, कहा अपराध में प्रदेश सबसे आगे
घटना के बाद विधायक जयवीर वाल्मीकि भी पूर्व डीएसपी अनूप दहिया के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून पूरी तरह से खत्म हो चुका है। अपराध का बोलबाला है। सोनीपत अपराध के मामले में प्रदेश में सबसे आगे आ चुका है। जिसमें खरखौदा आपराधिक मामलों में सभी रिकार्ड तोड़ रहा है। भाजपा शासन में कानून नाम की चीज नहीं रह गई है।
हमलावर ने कानून को दी चुनौती
यह सीधे तौर पर कानून को चुनौती है। पुलिस को चाहिए कि तत्काल प्रभाव से हमलावर का पता लगाकर गिरफ्तार करें। इस तरह के हमलों से लोगों में अपराधियों के प्रति खौफ पैदा हो जाएगा। मेरे साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि गोली किसने चलाई है।
विज्ञापन

अनूप सिंह दहिया, पूर्व डीएसपी।
घर पर फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। जिस पर मैं घटनास्थल पर पहुंचा था। पूर्व डीएसपी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं सीसीटीवी में वारदात को अंजाम देने वाला बाइक सवार युवक आता हुआ व पर्चियां फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। जल्द ही हमलावर का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
- राजीव कुंडू, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें