फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसकर बिजली कर्मी की मौत के बाद जाम लगाने वालों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मी की मौत के बाद जाम लगाने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन

करंट से झुलसकर पुगथला में बिजली कर्मी की मौत के बाद ग्रामीणों ने साढ़े पांच घंटे रोड रखा था जाम
-ठेका कर्मी की मौत के बाद लाइनमैन पर दर्ज है लापरवाही का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गांव पुगथला के पास करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत के बाद जाम लगाने वालों पर पुलिस ने सात नामजद व 40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि गांव पुगथला निवासी दिनेश कुमार बिजली निगम में ठेके पर कार्यरत था। रविवार सुबह पुगथला रोड स्थित खेतों में बिजली का तार टूटने के कारण सप्लाई बाधित हो गई थी। दिनेश सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुगथला रोड स्थित खंभे पर चढ़ कर तार ठीक कर रहा था। उसने इसके पहले सरढ़ाना पॉवर हाउस में नियुक्त लाइनमैन प्रवीन से बिजली सप्लाई बंद करवा दी थी। लेकिन जब वह तार ठीक कर रहा था तो इसी दौरान पॉवर सप्लाई चालू कर दी गई थी। जिससे दिनेश को करंट लग गया और वह झुलसकर नीचे गिर गया था। आसपास के ग्रामीणों ने उसे तुरंत इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामले में लाइनमैन प्रवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के सरढ़ाना पावर हाउस के सामने गन्नौर-गोहाना मार्ग पर सुबह दस बजे जाम लगा दिया था। बाद में अधिकारियों के समझाने पर साढ़े पांच घंटे बाद जाम खोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने मुख्य सिपाही नरेश के बयान पर पुगथला निवासी रामनिवास, नवीन, प्रमोद, दिनेश, अमित उर्फ भजनलाल, कर्मबीर व मोनू तथा 30-40 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नरेश ने बताया कि बिजली कर्मी की मौत के बाद लोगों ने एंबुलेंस को रोड पर खड़ा कर जाम लगा दिया था।

बिजली कर्मी की मौत के बाद जाम लगाने पर मामला दर्ज किया गया है। जाम लगाना किसी समस्या का हल नहीं है। इससे आमजन को दिक्कत होती है।
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी गन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें