फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौक पूरे करने को बने बाइक चोर, नाबालिग सहित चार काबू, सात बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शौक पूरे करने को बने बाइक चोर, नाबालिग सहित चार काबू, सात बाइक बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एसआईटी ने छोटूराम चौक के पास से बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को चोरी की बाइक सहित काबू किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके नाबालिग साथी समेत तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से बाइक चोरी के सात मामले सुलझे हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई सभी बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, यहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसआईटी प्रभारी संदीप धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम में शामिल मुख्य सिपाही हनीफ अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। जब वह छोटूराम चौक के पास मौजूद थे तो सूचना मिली की एक युवक चोरी की बाइक लेकर यहां से गुजरने वाला है। टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। इसी बीच एक युवक बाइक लेकर जाने लगा तो उसे रोककर कागजात दिखाने को कहा। युवक ने कोई कागजात नहीं दिखाए। जिस पर युवक को काबू कर सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि उसने बाइक को दस दिन पहले जिला कारागार के सामने से चोरी किया था। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। युवक ने अपनी पहचान गांव चिरस्मी निवासी रोहित के रूप में दी। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह चार साथी लगातार बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके तीन अन्य साथियों को काबू कर लिया। उनमें एक युवक नाबालिग निकला। गिरफ्तार दो अन्य युवकों की पहचान विजय व सुमित उर्फ इंजन के रूप में हुई। पुलिस ने चारों की निशानदेही पर छह अन्य बाइक बरामद की। एक बाइक शहर से और पांच अन्य गांव चिरस्मी से बरामद की गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो बाइक शहर सोनीपत क्षेत्र से, तीन गन्नौर थाना क्षेत्र से व दो पानीपत के समालखा से चोरी की थी। पुलिस ने तीन को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

---
बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया गया है। उनमें एक नाबालिग शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई सात बाइक बरामद कर ली गई हैं।
- संदीप धनखड़, प्रभारी, एसआईटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें