महिला से फोन पर की अश्लील बातचीत, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अज्ञात युवक पर उसके मोबाइल फोन पर अश्लील शब्दों में बातचीत करने का आरोप लगाया है। महिला ने युवक के दो मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ माह से अज्ञात युवक उसके मोबाइल पर फोन कर उसे परेशान कर रहा है। आरोपी उससे अश्लील शब्दों में बातचीत की। जिससे तंग आकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।