फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारियों पर हमला कर लूटपाट करने के दो आरोपी काबू, बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु व्यापारियों पर हमला कर लूटपाट करने के दो आरोपी काबू, बाइक बरामद
विज्ञापन

-लूटी गई 60 हजार की नकदी बरामद करने के लिए पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया
अमर उजाला ब्यूरो,
गन्नौर। गांव सनपेड़ा-खेड़ी तगा रोड पर दो पशु व्यापारियों से मारपीट कर 60 हजार रुपये की नकदी व बाइक लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव सनपेड़ा निवासी मंजीत व सुरेंद्र हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया है। साथ ही नकदी बरामद करने के लिए उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
गांव बेगा निवासी गुलफाम व मौजी पशुओं का व्यापार करते हैं। शुक्रवार को वह पशु खरीदने के लिए बाइक पर सवार होकर सनपेड़ा से खेड़ी तगा की तरफ जा रहे थे। जब वह सनपेड़ा से आगे पहुंचे तो इसी दौरान दो युवकों ने उनकी बाइक को रूकवा लिया था। उन्होंने गुलफाम व मौजी पर हमला कर दिया था। युवकों ने मौजी की जेब फाड़कर उसमें रखे 60 हजार 500 रुपये निकाल लिए थे। बाद में वह उनकी बाइक लेकर फरार हो गए थे। गुलफाम व मौजी ने उनके चंगुल से बचने के बाद गन्नौर अस्पताल में उपचार कराया था। उन्होंने मामले की सूचना जीटी रोड गन्नौर पुलिस चौकी को दी थी। उन्होंने लूटपाट करने वालों की पहचान गांव सनपेड़ा निवासी मंजीत व सुरेंद्र के रूप में दी थी। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था। मामले में जांच अधिकारी सुनील कुमार ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को बड़ी चौकी जीटी रोड से काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई बाइक को बरामद कर लिया है। साथ ही नकदी बरामद करने के लिए उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पहले से जानते थे दोनों हैं पशु व्यापारी तभी बनाया निशाना
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि है वह पहले से जानते थे कि दोनों पशु व्यापारी है। जिससे उन्हें पता था कि वह पशु खरीदने के लिए नकदी लेकर चलते है। इसी के चलते उनसे लूटपाट का षड्यंत्र बनाया।
विज्ञापन

वर्जन
पशु व्यपारियों से मारपीट कर लूटपाट करने के दोनों आरोपियों को काबू कर बाइक को बरामद कर लिया है। नकदी बरामद करने के लिए उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
एएसआई सुनील कुमार, जांच अधिकारी चौकी जीटी रोड गन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें