फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से कुचलकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से कुचलकर व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हैफेड गोदाम के पास कार से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर निवासी सुधीर रविवार को अपने दामाद गांव बुटाना निवासी मंजीत के साथ किसी काम से औद्योगिक क्षेत्र में आया था। जब वह औद्योगिक क्षेत्र में पैदल ही हैफेड गोदाम के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक कार ने सुधीर को कुचल दिया। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गए। सुधीर का दामाद अपने ससुर को लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें