फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार हत्याकांड में राजू बसौदी के दो अन्य साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार हत्याकांड में राजू बसौदी के दो अन्य साथी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत।
गांव गढ़मिरकपुर के पास फिरनी की तरफ घूमने गए यमुना से पशु पार कराने के ठेकेदार की हत्या के मामले में एसआईटी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बसौदी निवासी प्रदीप उर्फ पोपी व लिवासपुर निवासी दीपक है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने राजू बसौदी से दोस्ती के चलते वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
विदित रहे कि 12 अप्रैल की रात को करीब साढ़े आठ बजे गांव गढ़मिरकपुर निवासी रामकंवार (55) साथियों के साथ खेतों की तरफ घूमने गए थे। रामकंवार यमुना से पशुओं को पार कराने के ठेके में साझेदार थे। जब वह फिरनी की गली से गांव सज्जन सिंह के खेत के पास पहुंचे थे तो बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने तीन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने उनके बेटे मनीष के बयान पर तीन नामजद सहित छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मामले में गांव गढ़मिरपुर निवासी मंजीत, बसौदी निवासी राजू व पलड़ा निवासी अक्षय को नामजद किया गया था। इस मामले में एसआईटी में नियुक्त एएसआई जितेंद्र कुमार की टीम ने गांव अटेरना निवासी योगेश उर्फ फन्नी को काबू कर लिया था। उसने डेढ़ लाख का कर्ज उतारने के लिए मर्डर करना स्वीकार किया था। अब पुलिस ने दो आरोपियों प्रदीप उर्फ पोपी व दीपक को काबू किया है। उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वह राजू बसौदी के दोस्त हैं। उसकी दोस्ती में ही उन्होंने ठेकेदार की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ठेकेदार की हत्या के मामले में दो अन्य आरोपियों को काबू कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। हत्या राजू बसौदी व अक्षय पलड़ा के इशारे पर किए जाने का मामला सामने आया था। मामले में गोली मारकर वारदात करने वाले तीनों आरोपियों को काबू किया जा चुका है।
- एएसआई जितेंद्र कुमार, एसआईटी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें