फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करके नहर में डाला था शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जाटी कलां की युवती को भगाकर शादी करने के बाद उसकी हत्या करने वाले बख्तावरपुर के रहने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल उसका साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। दोनों ने चुन्नी से गला घोंटकर युवती की हत्या की थी। इसके बाद शव को ककरोई के पास नहर में फेंक दिया था। इस मामले में दो दिन पहले ही युवती की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जांटी निवासी चंद्रकलां ने दो दिन पहले पुलिस को बताया था कि गांव बख्तावरपुर का रहने वाला धीरज उसकी बेटी रविता को वर्ष 2010 में भगा ले गया था। वह उसे गांव बख्तावरपुर में रखने लगा। उसकी बेटी ने एक लड़के को जन्म दिया था। उस दौरान उसका बेटी से संपर्क हो जाता था। करीब पांच साल पहले उसकी बेटी और बेटी का लड़का अचानक गायब हो गए। जब उसने धीरज से उनके बारे में पूछा तो वह धमकी देकर उन्हें चुप करा देता था। धीरज का साथी गांव चौलका निवासी मनीष भी उसे धमकी देकर धीरज से दूर रहने के लिए कहता था। इसके बाद महिला ने शक जताते हुए धीरज और उसके साथी पर कुंडली थाने में बेटी और उसके बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद से पुलिस मामले छानबीन कर रही थी। अनुसंधान टीम में तैनात एसआई देवी सिंह ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ आरोपियों की तलाश करने के दौरान धीरज और मनीष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने रविता की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसका शव ककरोई के पास नहर में फेंक दिया था। उन दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके चार दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे अन्य जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें