फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में युवक को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव भदाना में युवक को गोली मारकर घायल करने के दो आरोपी सीआईए की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। हमलावरों ने रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात कही है।
विज्ञापन

गांव भदाना निवासी ललित ने 24 अक्तूबर को सदर थाने पर दी शिकायत में बताया था कि गांव के ही दो सगे भाई विजय, अजय ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे गोली मारकर घायल कर दिया। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में सीआईए स्टाफ ने आरोपी अजय व दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हमलावरों ने झगड़े की रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात कहीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया। सहायक उपनिरीक्षक मुकेश ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें