फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर हुड़दंग मचाया तो पहुंचेंगे जेल, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। नववर्ष पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। खासकर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। हुड़दंग करते पकड़े जाने पर जेल के अंदर ही नया वर्ष मनाना होगा। इसको लेकर पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एसएसपी सतेंद्र गुप्ता ने इस संबंध में सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही उनकी सीमा में आने वाले सभी होटलों व ढाबों पर भी विशेष नजर रखने को कहा गया है। वहीं नव वर्ष की रात को जाम की समस्या न हो सके इसके लिए भी विशेष तैयारी की गई। ट्रैफिक पुलिस को 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
नववर्ष को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। ऐसे में कई युवा बहककर रात के समय शराब भी पी लेते हैं और सड़क पर उतरकर हुड़दंग करते हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस तरह के हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। प्रवर पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गप्ुता ने हुड़दंगियों पर नजर रखने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अगर कोई शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग करता है या आम लोगों को परेशानी पहुंचाता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाए। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के सभी होटलों व ढाबों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे तैनात रहेंगे ट्रैफिक पुलिस कर्मी
31 दिसंबर की रात को शहर में किसी तरफ जाम की स्थिति न बने इसे लेकर पहले से ही रणनीति बनाई है। शहरी ट्रैफिक प्रभारी अनिरुद्ध चौहान कहते हैं कि ट्रैफिक पुलिस 24 घंटे तैनात रहेंगे। रात को कोई जाम की स्थिति पैदा करता है तो उसका तुरंत चालान किया जाएगा।

वर्जन
सभी नववर्ष को शालीनता से मनाएं ताकि किसी भी व्यक्ति को दिक्कत न हो। फिर भी कोई दिक्कत पैदा करेगा तो उससे पुलिस सख्ती से निपटेगी।
सतेंद्र गुप्ता, एसएसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें