फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी से मारी गई थी बेटी, जहर देकर कमरे में बंद किया, तड़पकर मरने पर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरहमी से मारी गई थी बेटी, जहर देकर कमरे में बंद किया, तड़पकर मरने पर निकाला
विज्ञापन

-किलोहड़द में मां-बाप व मामा ने किया था प्रेम प्रसंग में बेटी का कत्ल, उसमें सुनाई गई सजा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। किलोहड़द गांव में जिस युवती की हत्या करने पर मां-बाप व मामा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, उसे बड़ी बेरहमी से मारा गया था। जिस तरह के बयान पुलिस के सामने युवती के मामा जितेंद्र ने दिए थे, उससे यही साबित होता है। क्योंकि युवती को जहर खिलाकर कमरे में बंद कर दिया था। जहां युवती अपनी जिंदगी के लिए तड़पती रही और वह अपने मां-बाप से जिंदगी की भीख मांगती रही। लेकिन इज्जत की खातिर बेटी को जहर देने वाले मां-बाप व मामा का दिल नहीं पसीजा। जिससे युवती ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया और उसके मरने के बाद ही कमरे से बाहर निकाला गया।
बेटी की हत्या करने वाले मां सुनीता, पिता मनोज और मामा जितेंद्र ने पूरी तरह से निर्दयता दिखाई थी और बेटी को बेरहमी से मारकर खुद बचने की पूरी योजना भी बनाई हुई थी। इसके लिए ही उन्होंने बेटी के शव को बिना किसी को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया था। मां-बाप व मामा ने वह कपड़ा तक धो दिया था, जिससे कमरा गंदा होने पर साफ किया गया था। उसे भी पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया था। अगर चौकीदार से पुलिस को जानकारी नहीं मिलती तो शायद ही बेटी की हत्या का राज खुल पाता।
विज्ञापन

सजा सुनाते ही रोने लगे दोषियों के परिवार के लोग व रिश्तेदार
गांव किलोहडद में हुई ऑनर किलिंग के मामले में एएसजे सुनीता ग्रोवर की अदालत ने सुनवाई के बाद मां-बाप व मामा को उम्रकैद की सजा दी तो परिजन फफक कर रो पड़े। कोर्ट के बाहर एकत्रित हुए परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों को एक-दूसरे ने ढांढस बंधाया। बेटी की हत्या के बाद परिवार हादसे में बेटे को खो चुका है। अब घर पर अकेली बेटी ही रह गई है।
सड़क हादसे में जा चुकी है बेटे की जान
मनोज व सुनीता के बेटे अजय ही एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। अजय की करीब छह माह पहले किलोहड़द में साथी के साथ साइकिल पर जाते समय मौत हो गई थी। उनकी साइकिल को कार ने टक्कर मार दी थी।
ऑनर किलिंग की यह घटनाएं हो चुकी
-6 अप्रैल, 2015 को हाईवे पर कुमासपुर के पास ताऊ देवीलाल पार्क के सामने बक्से में महिला व युवक के निर्वस्त्र शव मिले थे। मामला ऑनर किङ्क्षलग से जोडक़र देखा गया। हालंकि पुलिस शवों की पहचान नहीं कर सकी।
-15 जून, 2015 को गांव दहिसरा में बिटौड़े के अंदर दो युवतियों के शव जलते मिले थे। मामला ऑनर किलिंग का बताया गया। शवों की पहचान नहीं होने से जांच आगे नहीं बढ़ सकी।
-18 नवंबर, 2016 को खरखौदा में युवक व उसके माता-पिता की हत्या कर दी गई। उसने इंटर कास्ट मैरिज की थी। हमलावरों ने उसकी पत्नी को भी गोली मारकर घायल कर दिया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
-27 मार्च, 2017 में महमूदपुर में नाबालिग की हत्या कर शव को परिजनों ने जला दिया था। मामले में पिता-भाई व मां नामजद है। मामला कोर्ट में चल रहा है।
-5, अप्रैल, 2017 को गोहाना सदर थाना क्षेत्र के गांव में युवक का शव गांव में ही एक अन्य के घर मिला था। मामला ऑनर किलिंग से जोडक़र देखा गया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

--
किलोहड़द गांव में बेटी की हत्या करने वाले मां-बाप व मामा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस तरह बेटी की हत्या करने वालों को सजा जरूरी है, जिससे इस तरह की घटनाओं पर रोक लगा सके। कोर्ट ने केस की स्थिति को देखते हुए सजा सुनाई है।
-पवन अत्री, सरकारी वकील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें