फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेला जाने के लिए निकला युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव राजपुर से नरेला जाने के लिए घर से निकला एक युवक संदिग्ध अवस्था में लापता हो गया। युवक के परिजनों ने उसका अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव राजपुर निवासी विधवा जगमति ने बताया कि उसका बेटा मोहित (20) 20 दिसंबर को घर से नरेला जाने के लिए निकला था। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। उसके पास दो मोबाइल नंबर है और दोनों ही बंद आ रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। महिला ने बताया कि अज्ञात ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें