फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों के कारण खूनी हुआ नेशनल हाईवे, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। इस नेशनल हाईवे 334बी पर बहालगढ़ से यूपी बार्डर तक वाहन चालक अभी तक केवल जाम में फंसते थे। अब यह नेशनल हाईवे खूनी भी बन गया है। इसका सबसे बड़ा कारण हाईवे पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। इनसे बचने के प्रयास में आए दिन हादसे हो रहे है और इसमें लोगों की जान भी जा रही है। मंगलवार रात को हाईवे के गड्ढों के कारण ही एक वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना के लगभग एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हालांकि इसे सामान्य सड़क हादसा मान रही है। लेकिन, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा नेशनल हाईवे के गड्ढ़ों के कारण हुआ है।
गढ़मिरकपुर का नितेश (35) मंगलवार शाम को बाइक पर सवार होकर किसी काम से दीपालपुर गया था। वहां से रात में लगभग 10 बजे घर लौट रहा था। वह नेशनल हाईवे पर पलड़ी से आगे पहुंचा तो उसे एक अज्ञात वाहन ने साइड मार दी। इससे नितेश बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसके ऊपर से वाहन का पिछला पहिया निकल गया। इससे नितेश की मौके पर मौत हो गई। सड़क पर पड़े उसके शव को देखने के लिए भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। लोगों के अनुसार पुलिस लगभग एक घंटे बाद वहां पहुंची। जबकि, पुलिस नाका वहां से महज तीन किमी दूर है। वहां से गुजर रहे गढ़मिरकपुर के लोगों ने युवक की पहचान कर उसकी सूचना परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गए। यह हादसा एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ है। उस पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन ने बताया कि वहां नेशनल हाईवे पर बहुत गहरे गड्ढे है। यूपी के बागपत की ओर से आ रहे भारी वाहन के चालक ने सड़क पर बने गड्ढे से बचने के लिए अचानक कट मार दिया। इससे नितेश की बाइक उस वाहन की चपेट में आ गई। लोडर कैंटर या छोटा ट्रक बताया जा रहा है। हालांकि, सेल्समैन अंधेरे में उसे नहीं देख सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही जगह तीन दिन में 10 लोग घायल
जिले में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ने के सबसे बड़े जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी है। बहालगढ़ से यूपी बार्डर तक सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इस सड़क पर रोजाना वाहन चालक घायल हो रहे है। मंगलवार को जिस जगह पर दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हुई है, उसी जगह पर तीन दिन में लगभग 10 लोग घायल हो गए हैं। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने बताया कि रात के समय सोमवार को एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई थी। इसमें पांच लोग घायल हुए थे। दिन में कई बार कार और बाइक की भिड़ंत होने के कारण लोग घायल हो जाते हैं। इन हादसों का सबसे बड़ा कारण सड़क में दोनों ओर बने गड्ढे हैं। इनके बीच में से केवल एक कार निकलने की जगह होती है। इन गड्ढों से बचकर निकलने के प्रयास में भी हादसे होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें