अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर के देवडू रोड स्थित एक घर में चोरी के प्रयास का मामला सीएम विंडो पर शिकायत के बाद दर्ज हुआ था। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि उसके पास सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस केस दर्ज करने में टाल मटोल करती रही। एफआईआर दर्ज कराने के लिए जब पीड़ित चक्कर काटकर थक गया तो मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। गांव कामी निवासी बिजेंद्र नैन फिलहाल परिवार के साथ देवडू रोड स्थित शिव कालोनी में रहता है। बिजेंद्र चंडीगढ़ सचिवालय में तैनात है। सात जुलाई को वह परिवार सहित चंडीगढ़ गया हुआ था। इसी दौरान रात के समय मकान में चोर घुस आए थे। चोरों ने दरवाजे तोडने की कोशिश की थी।
वर्जन
लिखित शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया जाता है। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर किसी पुलिसकर्मी ने लापरवाही की है तो उससे पूछताछ की जाएगी।
वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना सदर