फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के हाथ पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के हाथ पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन

गोहाना। शहर के गुढ़ा मार्ग स्थित सैलून पर आए युवक पर दर्जनभर नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया। उन्होंने उसके हाथ पर चाकू से भी वार किया। घायल युवक ने मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

उत्तम नगर में जवाहर लाल नेहरू स्कूल के पास रहने वाले सुनील ने बताया कि वह रविवार दोपहर को गुढ़ा मार्ग पर स्थित सैलून पर गया था। इसी दौरान करीब 12 युवक चेहरे पर पकड़ा बांधकर आए और उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। हमले के चलते उसने शोर मचा दिया। जिस पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। भीड़ के जुटने पर युवक उसे धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान एक युवक के चेहरे से पकड़ा हटने पर उसने उसे पहचान लिया। युवक गांधी नगर का रहने वाला है। घायल सुनील ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें