फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन चालक की लापरवाही, रेड सिग्नल पर चला दी भठिंडा एक्सप्रेस, पटरी से उतरा इंजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेड सिग्नल पर चला दी भठिंडा एक्सप्रेस, इंजन पटरी से उतरा, हादसा टला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर वीरवार देर रात बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। चालक ने रेड सिग्नल होने के बावजूद भठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन को चला दिया। इससे इंजन पटरी से उतर गया। स्पीड कम होने से चालक ने तुरंत ट्रेन रोक दी। स्पीड होने पर ट्रेन के अन्य डिब्बे भी पटरी से उतरकर पलट सकते थे। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और दिल्ली से सोनीपत पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने रेल के डिब्बों को दूसरे इंजन से जोड़कर दिल्ली की ओर रवाना किया। इसके बाद चालक का मेडिकल कराकर जांच शुरू की।
फाजिल्का से दिल्ली जाने वाले भठिंडा फाजिल्का एक्सप्रेस (14732) का सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.36 बजे पहुंचने का समय है। अपने निर्धारित समय से करीब 10.45 घंटे देरी से चल रही ट्रेन वीरवार रात 10.21 बजे सोनीपत स्टेशन पहुंची। स्टेशन के प्लेटफार्म नं.-1 पर मालगाड़ी खड़ी होने से ट्रेन को प्लेटफार्म नं.-3 पर लाया गया था। इसके बाद ट्रेन को चालक ने 10.40 बजे सोनीपत से दिल्ली की तरफ बिना किसी सूचना के रेड सिग्नल में ही चला दिया। रेड सिग्नल के कारण पटरी के ज्वाइंट खुले होने की वजह से प्लेटफार्म को क्रॉस करते समय इंजन के आठ पहिए पटरी से उतर गए। हालांकि इंजन के पटरी से उतरते ही उसे रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इंजन पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस सूचना के बाद जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना रेलवे हेडक्वार्टर दिल्ली को दी।
विज्ञापन


रात 1.50 बजे दिल्ली रवाना हुई ट्रेन
दिल्ली से एडीआरएम, आरपीएफ डीएसपी आरएल तोमर, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सोनीपत स्टेशन पर पहुंचे। इसके बाद रेलवे अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा ट्रेन चालक का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। वहीं दूसरे इंजन को दिल्ली से सोनीपत लाया गया। इसके बाद रात 1.50 बजे पटरी से उतरे इंजन से कोचों को हटाकर दूसरे इंजन से जोड़ा गया और ट्रेन को दिल्ली की तरफ रवाना किया। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की सहायता से इंजन को पटरी पर चढ़ाया गया। इसके बाद 3.35 बजे इंजन को दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन


वर्जन
सोनीपत स्टेशन से निकलते समय चालक की लापरवाही के चलते भठिंडा एक्सप्रेस के इंजन के आठ पहिए पटरी से उतर गए। बिना किसी सूचना के रेड सिग्नल के दौरान ही चालक ने ट्रेन को चला दिया था, लेकिन रात के समय ट्रेन में यात्रियों की संख्या भी बहुत कम थी। वीरवार रात हुए हादसे की सूचना मुख्यालय को दी। मुख्यालय की ओर से मिले निर्देश के बाद ट्रेन चालक का मेडिकल कराया गया। - पीएन गोस्वामी, थाना प्रभारी आरपीएफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें