फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली डीएमसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कली डीएमसी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अपराध शाखा की टीम ने शहर में नकली डीएमसी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नकली डीएमसी बनाने का सामान, एक लैपटाप, एक प्रिंटर, रबड़ की नौ स्टैंप, खाली डीएमसी और अन्य कागजात बरामद किए हैं।
अपराध शाखा एक के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामने आजाद नगर के एक मकान में कुछ लोग नकली डीएमसी तैयार करते हैं। इस सूचना के आधार पर निरीक्षक सुखबीर सिंह, उपनिरीक्षक राज कुमार, एएसआई विरेंद्र, एएसआई पवन, हेड कांस्टेबल विरेंद्र, सिपाही हरप्रीत, सिपाही ललित की टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा। इस दौरान मकान में दो युवक मिले थे।। मकान की तलाशी लेने पर वहां से एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, नौ मोहरें (यूनिवर्सिटी के विभाग और स्कूलों की), 15 प्रोवीजनल फार्म खाली, पांच रोल नंबर स्लिप खाली और अन्य कागजात बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार वासी बडौला जिला अंबाला और लाभ सिंह निवासी खानपुर रोडान जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उनको छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। निरीक्षक ने बताया कि अभी जांच चल रही है। जल्द ही गिरोह के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में की चुके हैं नौकरी
निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार ठेके पर यूनिवर्सिटी की अकाउंट ब्रांच में नौकरी करता था। दूसरा आरोपी लाभ सिंह पहले सिक्योर्टी गार्ड था। बाद में पदोन्नत होकर सर्टिफिकेट सेक्शन में नौकरी करने लगा। इसी दौरान उसे सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन


फेल होने वाले या कंपार्टमेंट वालों से करते थे संपर्क
निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अपने अन्य साथियों की मदद से फेल होने वाले या कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों से संपर्क करते थे। उनको पास कराने या नंबर बढ़वाने की कहकर पैसे लेकर उन्हें नकली डीएमसी बनाकर दे देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें