फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। सोनीपत के सदर थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की एक घिनौनी वारदात सामने आई है। पड़ोसी ने टॉफी देने के बहाने बच्ची को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी ने मां को रोते हुए पड़ोसी की करतूत के बारे में बताया। बच्ची की हालत देखते हुए पिता ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। मेडिकल जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी (23 वर्षीय) युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

घटना सदर थाना क्षेत्र की है। उत्तर प्रदेश के बनारस का रहने वाला एक युवक फिलहाल अपने परिवार के साथ सदर थाना क्षेत्र के गांव में पत्नी व बच्ची के साथ किराये के मकान में रहता है। युवक पास ही एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसके साथ ही नौकरी करने वाला यूपी के गाजीपुर का रहने वाला युवक भी उसी मकान में किराये पर नीचे के हिस्से में रहता है। युवक का आरोप है कि शनिवार देर शाम बच्ची खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने आरोपी बच्ची को अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची रोती हुई मां के पास पहुंची थी। उसकी हालत देखकर उसकी मां ने उसके पिता को बताया। बच्ची ने बताया था कि आरोपी उसे कमरे में ले गया था। इसके बाद बच्ची का पिता उसे तुरंत सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा था और पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले का पता लगने पर सदर थाना प्रभारी दलबीर सिंह डांगी की टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी का सोमवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें