फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कुख्यात वाजिद उर्फ काला की हत्या मामले में तीसरा आरोपी भी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। गांव मल्हा माजरा स्थित ईंट-भट्ठे के पास रजवाहे पर हुई उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश वाजिद उर्फ काला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के न्यू इस्लामपुर लखीपुर का रहने वाला मुश्ताक है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। गांव मल्हा माजरा स्थित ईंट भट्ठे पर पहचान बदलकर पत्नी और डेढ़ साल के बेटे के साथ रहे कुख्यात वाजिद उर्फ काला का शव 4 मई को रजवाहे में मिला था। जांच में पता चला था कि हत्या उसकी पत्नी अफसाना के प्रेमी बागपत के गांव राठोडा निवासी दीपक उर्फ धोनी ने अपने साथी मेरठ के गांव लखीपुरा निवासी मुस्ताक के साथ मिलकर की है। पुलिस ने मामले में दीपक को गिरफ्तार किया तो पता चला था कि जिसकी हत्या हुई है वह भट्ठा मजदूर नहीं बल्कि मुजफ्फरनगर के गांव जंधेडी का रहने वाला उत्तर प्रदेश पुलिस का डेढ़ लाख रुपये का इनामी बदमाश वाजिद उर्फ काला था। दीपक ने बताया था वाजिद अक्सर अफसाना के साथ मारपीट करता था। इस कारण उसने अपने साथी मुस्ताक के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने वाजिद की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने मुस्ताक को काबू कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

वाजिद की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे है।
विज्ञापन

-रमेशचंद, चौकी प्रभारी, बारोटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें