फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को नींद की गोलियां खिला फंदे पर लटकाकर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली (सोनीपत)। गांव नाहरा में महिला पर प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने व उसे आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे पर लटकाने का आरोप लगा है। महिला की सास ने एसपी को शिकायत दी थी। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि महिला ने पति के शव की बेकद्री का बहाना बनाकर उसका पोस्टमार्टम तक नहीं होने दिया था। बुजुर्ग सास के बयान पर पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने और सास को धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव नाहरा की रहने वाली प्रेमलता ने एसपी को दी शिकायत में बताया है कि उसके बेटे जयसिंह का शव 13 जून को घर में फंदे पर लटका मिला था। उसकी पत्नी रेखा ने परिजनों को उसके आत्महत्या करने की बात कही थी। साथ ही शव की बेकद्री होने की बात कहते हुए दबाव बनाकर उसका पोस्टमार्टम तक नहीं करवाने दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप है कि उसके बेटे की पत्नी रेखा के गांव के ही युवक नवीन से अनैतिक संबंध हैं। उन्हें एक साथ खेतों में देखा भी गया, लेकिन लोकलाज के चलते परिवार चुप रहा। उसके बेटे ने अपनी पत्नी को समझाया भी था। उसके बाद भी वह आरोपी से फोन पर बात करती थी। जिसे लेकर उसके बेटे का रेखा से झगड़ा भी होता था। वह अपने बेटे के पास ही रहती थी। प्रेमलता ने आरोप लगाया कि 15 दिन पहले 13 जून को सुबह वह गांव में ही रहने वाले अपने दूसरे बेटे के पास गई थी। जब दोपहर करीब 1 बजे वापस लौटी तो रेखा छत पर खड़ी शोर मचा रही थी। उसने उससे पूछा तो वह उसे घर के अंदर लेकर गई थी। वहां पर उसके बेटे का शव फंदे पर लटका था। उसके पैर भी बेड पर टिके थे और घर के अंदर सामान भी बिखरा पड़ा था। रेखा ने बताया कि जयसिंह ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद अन्य परिजन आए और पोस्टमार्टम के लिए लेने जाने लगे तो रेखा ने शव की बेकद्री का बहाना बना कर पोस्टमार्टम न कराने की बात कही थी। उसने परिवार के लोगों पर दबाव बनाकर जयसिंह के शव का अंतिम संस्कार करा दिया। जिसके चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया था। जब वह अपने दूसरे बेटे के घर गई थी तो उसका पोता व पोती घर पर खेल रहे थे। हालांकि जब वह लौटी तो वह घर पर नहीं थे। अब उसे शक हुआ तो उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिस पर कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
बेड के नीचे मिला नींद की गोलियों का रैपर
प्रेमलता ने पुलिस को बताया कि उसे अपने बेटे की बहू पर पहले ही शक था। साथ ही उसे बेटे की आत्महत्या पर भी उसे शक था। घटना के कुछ दिन बाद जब वह कमरे की सफाई कर रही थी तो उसे बेड के नीचे नींद की गोली का रैपर मिला था। जिससे शक और गहरा गया।
विज्ञापन

बहू ने धमकाया था- बेटे की तरह तुझे भी मरवा दूंगी
बेटे की मौत के बाद भी बहू रात को भी देर तक फोन पर किसी से बातचीत करती थी। उसने जब टोका तो रेखा ने धमकी दे डाली कि उसके बेटे की तरह उसे भी मरवा देगी। इसके बाद उसने अन्य परिजनों को मामले से अवगत कराया और पुलिस को शिकायत दी।
बेटे की मौत के बाद से फरार है प्रेमी
प्रेमलता ने पुलिस को बताया कि जयसिंह की मौत के बाद से ही नवीन गांव से गायब है। उन्हें अंदेशा है कि जयसिंह को नींद की गोलियां खिलाकर नवीन व रेखा ने उसे फंदे पर लटकाकर मार दिया था। इसके बाद से ही वह गांव से फरार है।
प्रेमी ने अपनी पत्नी को भी 20 दिन पहले मार दिया
प्रेमलता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नवीन की पत्नी की भी 20 दिन पहले मौत हुई है। उसकी मौत का कारण दिमाग की नस फटना बताया गया है। नवीन की पत्नी का भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। न ही पुलिस को कोई सूचना दी गई थी। जबकि नवीन की पत्नी सही हालत में थी। बुजुर्ग का कहना है कि अगर आरोपी नवीन व रेखा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जाए। साथ ही बताया कि उसकी पुत्रवधु कई मोबाइल नंबर रखती है। इसकी भी जांच की जाए।
गांव नाहरा की बुजुर्ग महिला ने बेटे को नींद की गोलियां खिलाकर फंदे पर लटकाकर मारने का आरोप लगाया है। हत्या, जहरखुरानी, शव को खुर्द-बुर्द करने तथा धमकी देेेने का मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई जाएगी। पूरे मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवेाई की जाएगी।
विज्ञापन

रमेशचंद, चौकी प्रभारी बारोटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें