काशीपुर। एक माह पूर्व तमंचे के बल पर लूटी गई बाइक रामनगर के थारी क्षेत्र में होना पाई गई। बाइक स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में ग्राम बैंतवाला निवासी ब्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बीती 21 मई को उसने गढ़ीनेगी स्थित एजेंसी से बाइक फाइनेंस कराई थी। 22 मई को वह बाइक लेकर मौसी के घर से लौट रहा था। रात करीब आठ बजे स्टेडियम के निकट बाइक सवार तीन लोगों ने उसे रोका। उक्त युवकों ने तमंचे के बल पर उसकी बाइक छीनी और फरार हो गए। अगले दिन उसने कोतवाली पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। खोजबीन के दौरान उसे बाइक थारी (रामनगर) में होने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर देखा तो उसकी बाइक एक घर में खड़ी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।