फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि मंदिर में प्रसाद वितरित रहे युवक की रंजिश में गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना थाने के जुआं गांव में शनिवार शाम को शनि मंदिर में प्रसाद वितरित कर रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया और वह गोली मारने के बाद भाग गए। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और युवक को खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले में छानबीन शुरू कर दी। युवक को गोली मारने वाले गांव के युवक है, जिनमें से मुख्य आरोपी पहले भी कई बार मृतक संग झगड़ा कर चुका था और इस रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुआं गांव का रहने वाला संजीत (24) बीए करने के बाद गांव में परिजनों के साथ खेती करता था। उसने शनिवार होने के कारण गांव के शनि मंदिर में प्रसाद बनवाया था और वह शाम के समय मंदिर में प्रसाद वितरित कर रहा था। उसी समय बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और वह प्रसाद लेने के लिए आगे की ओर बढ़े। संजीत ने उनको प्रसाद देने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो उनमें से एक युवक ने उसके सीने में गोली मार दी। उसे गोली मारने के बाद तीनों हमलावर वहां से भाग गए। संजीत को गोली मारने का पता चलते ही परिजन व पुलिस वहां पहुंच गई और उसे तुरंत ही खानपुर कलां के मेडिकल कालेज अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संजीत को गोली मारने वाला गांव का रहने वाला है और वह पहले भी उसके साथ कई बार झगड़ा कर चुका है। उसी रंजिश में संजीत की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस के सामने गोली मारने वालों के नाम आ गए हैं और उनको पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है। जिससे उनके पकड़े जाने के बाद पूरी स्थिति साफ हो सके।
जुआं गांव में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस वहां गई थी और गोली मारने का कारण पहले भी कई बार झगड़ा होना बताया गया है। उस रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि गोली मारने वालों को तलाश किया जा रहा है, जिससे उनको पकड़कर पूरी स्थिति साफ हो सके और उनको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। -रमेश, एसएचओ मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें