फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर के ताले तोड़ चुराया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर समेत हजारों का माल चोरी कर लिया। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वार्ड संख्या दस सिद्धि विनायक कॉलोनी निवासी गुरचरन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 जून की सुबह वह परिवार के साथ काशीपुर रिश्तेदारी में गए थे। शनिवार की दोपहर 12 बजे उनके पास फोन आया और घर के ताले टूटे होने की सूचना मिली। इस पर शाम चार बजे वह घर पहुंचे तो मुख्य गेट और ममटी का ताला टूटा मिला। कमरे में जाकर देखा तो दो सोने की चेन और चार अंगूठी और पांच हजार की नकदी गायब थी। उन्होंने पुलिस से चोरी का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें