गन्नौर। जीटी रोड पर गांव टेहा के पास सड़कपार कर रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार भी सड़क पर गिर गया। इसी बीच हाईवे से गुजरे अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बाइक सवार का पोस्टमार्टम कराया। दूसरे शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पानीपत के गांव पट्टी कल्याणा निवासी विनोद रविवार देर रात पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जब वह टेहा स्थित इंटरनेशनल बागवानी मंडी के पास पहुंचा तो सड़क पार कर रहा एक युवक उसकी बाइक की चपेट में आ गया। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। जब तक वह संभल पाते तब तक पीछे से आ रहे एक वाहन ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना गन्नौर जीटी रोड चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने शवों को कब्जे मेें ले लिया। बाइक सवार की पहचान विनोद के रूप में हुई। वहीं पैदल राहगीर के शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने विनोद के शव को सोमवार सुबह सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। दूसरे शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
जीटी रोड पार कर रहा युवक बाइक की चपेट में आ गया। जिससे बाइक सवार समेत दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। -वीरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी, जीटी रोड गन्नौर।