फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर दो भाइयों से 1.65 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के बाबा धाम मंदिर के पीछे सड़क पर बाइक सवार दो बदमाशों ने दो भाइयों से हथियार के बल पर 1.65 लाख रुपये व चार मोबाइल फोन छीन लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। दोनों भाई मोबाइल रिचार्ज व मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। सिटी थाना की ओल्ड चौकी पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऋषि कालोनी निवासी संतोष व उसका भाई मनोज सब्जी मंडी के पास मोबाइल रिचार्ज व मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। संतोष ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात को वह अपने भाई मनोज के साथ दुकान का काम खत्म कर घर लौट रहा था। जब दोनों भाई स्कूटी पर सवार होकर बाबा धाम के पीछे वाले रास्ते पर पहुंचे तो सामने से बाइक सवार दो युवक आए और उनकी स्कूटी के सामने बाइक अड़ा दी। जब तक वह कुछ समझ पाते एक युवक ने संतोष व दूसरे ने मनोज को नीचे गिरा लिया और हथियार दिखाकर उनसे बैग छीन ले गए। संतोष ने बताया कि उसके बैग में 1.65 लाख रुपये की नकदी व चार मोबाइल फोन थे। उन्होंने शोर मचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वह घटना से बुरी तरह से घबरा गए। बाद में रविवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद लूट काम मामला दर्ज कर लिया है।
स्कूटी की चाबी भी ले गए बदमाश
संतोष ने बताया कि उसका बैग छीनने के बाद जब भागने लगे तो अचानक रुक गए। एक बदमाश उनकी स्कूटी के पास आया और चाबी निकाल ली। जिससे वह उनका पीछा भी नहीं कर सके। उसके बाद वह आसानी से भाग निकले।
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन

नरेश कुमार, जांच अधिकारी, ओल्ड चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें